गुरुवार, 28 नवंबर 2013

जीवन की कुछ जरूरी आवश्यक बातें



) किसी को दु:ख न पहुंचाएं।
) घर का वातावरण सुखद बनाएं।
) जीवन में सत्य को प्रमुखता दें। एक झूठ छिपाने के लिए अधिक झूठ का सहारा लेना पड़ता है।
) भगवान के प्रति धन्यवादी रहें। भगवान पर पूरा विश्वास रखें।
) क्रोध से दूर रहें। क्रोध स्वास्थ्य का शत्रु है। स्वयं को और औरों को भी ऐसे वातावरण से दूर रखें।
) मधुर वचन बोलें।
) आलस्य को अपने जीवन में प्रवेश न करने दें। आलस्य से शरीर पर कुप्रभाव पड़ता है।
) कुछ आदर्शों और सिध्दांतों को जीवन में ढालने का अवश्य प्रयास करें।
) चिंता न करें। चिंतन से अपनी समस्याओं के समाधान ढूंढ़ने का प्रयास करें।
) बड़ों के प्रति आदर भाव रखें।
) अपने कर्तव्यों से मुख न मोड़ें।
) अपने आदर्श दूसरों पर जबरदस्ती न थोपें। खुद आदर्शवादी बन कर दिखाएं।
) अपनी सफलता पर इतरायें नहीं।
) अपनी असफलता से कुछ सीखें। हिम्मत न हारें।
) ज्ञान बांटने से बढ़ता है। आवश्यकता पड़ने पर ज्ञान बांटें।
) दूसरों से शिक्षा लेने के अवसर तलाशते रहें।
) दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं।
) दान देने से धन कभी घटता नहीं। इस प्रकार जरूरतमंदों पर कुछ धन अवश्य खर्च करें।
) दूसरों के सामने स्वयं को दीन-हीन महसूस न करें।
) परिश्रम सफलता की कुंजी है। परिश्रम करें। सफलता आपके कदम चूमेगी।
) किसी की निंदा न करें।
) बेवजह दूसरों की चापलूसी न करें।
) अच्छे नियम अपनाते रहें। नियमों का उल्लंघन न करें।
) आत्मविश्वासी बनें।
) दूसरों में प्यार बांटें।
Place Your Ad Code Here

11 टिप्‍पणियां:

  1. जीवन को खूबसूरत बनाने के सुंदर सकरात्मक विचार बातें ........

    जवाब देंहटाएं
  2. अच्‍छी बातें कहीं हैं आपने। जरुरत इन्‍हें अपनाने की है।

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर अतिसुन्दर अनुकरणीय भाव कणिकाएं विचार माला।

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर प्रस्तुति..
    आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आप की इस प्रविष्टि की चर्चा शनिवार 30/11/2013 को मेरा ये मन पंछी बन उड़ जाता है...( हिंदी ब्लॉगर्स चौपाल : 052)
    - पर लिंक की गयी है , ताकि अधिक से अधिक लोग आपकी रचना पढ़ सकें . कृपया पधारें, सादर ....

    जवाब देंहटाएं
  5. सफलता और सुख की कुंजी... अगर इसे अपनाया जाए.

    जवाब देंहटाएं
  6. बेहतरीन बातें , काश लोग समझ लें ..

    जवाब देंहटाएं
  7. सकारात्मक बातें ...
    सुन्दर विचार ...
    :-)

    जवाब देंहटाएं

आपकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है,आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है, आपके कुछ शब्द रचनाकार के लिए अनमोल होते हैं,...आभार !!!