शनिवार, 14 सितंबर 2013

हैरानी से डरते हैं



अजब हैं लोग थोड़ी सी परेशानी से डरते हैं
कभी सूखे से डरते हैं, कभी पानी से डरते हैं

तब उल्टी बात का मतलब समझने वाले होते थे
समय बदला, कबीर अब अपनी ही बानी डरते हैं

पुराने वक़्त में सुलतान ख़ुद हैरान करते थे
नये सुलतान हम लोगों की हैरानी से डरते हैं

हमारे दौर में शैतान हम से हार जाता था
मगर इस दौर के बच्चे तो शैतानी से डरते हैं

तमंचा ,अपहरण, बदनामियाँ, मौसम, ख़बर, कालिख़
बहादुर लोग भी अब कितनी आसानी से डरते हैं

न जाने कब से जन्नत के मज़े बतला रहा हूँ मैं
मगर कम-अक़्ल बकरे हैं कि कुर्बानी से डरते हैं
******************************
ये रातों-रात कुछ का फूलना, फलना, चमक जाना
हमें बतलाओ इस करतब में क्या तकनीक होती है
                                                                                                                                      आभार: सर्वत एम् ज़माल

Place Your Ad Code Here

20 टिप्‍पणियां:

  1. तमंचा ,अपहरण, बदनामियाँ, मौसम, ख़बर, कालिख़
    बहादुर लोग भी अब कितनी आसानी से डरते हैं
    बहुत उम्दा.

    जवाब देंहटाएं
  2. हमारे दौर में शैतान हम से हार जाता था
    मगर इस दौर के बच्चे तो शैतानी से डरते हैं
    ... ye baat to solah ane sach hai

    जवाब देंहटाएं
  3. नमस्कार आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल रविवार (15-09-2013) के चर्चामंच - 1369 पर लिंक की गई है कृपया पधारें. सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह .. बढ़िया ग़ज़ल .. आपकी इस उत्कृष्ट रचना की प्रविष्टि कल रविवार, 15 सितम्बर 2013 को ब्लॉग प्रसारण http://blogprasaran.blogspot.in पर भी... कृपया पधारें ... औरों को भी पढ़ें |

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत खुबसूरत भावमय रचना !! हिंदी दिवस की बहुत बहुत शुभकामनायें !!

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत खुबसूरत भावमय रचना, सादर.

    जवाब देंहटाएं
  7. तमंचा ,अपहरण, बदनामियाँ, मौसम, ख़बर, कालिख़
    बहादुर लोग भी अब कितनी आसानी से डरते हैं ..

    बहुत खूब .... आज के सच को बयाँ करती जलावाब गज़ल है ... उम्दा ...

    जवाब देंहटाएं
  8. ब्लॉग प्रसारण लिंक 14 - हैरानी से डरते हैं ... [राजेन्द्र कुमार]
    आय हाय आदरणीय राजेंद्र भाई जी वाह क्या खूब बयां किया है आपने दिल खुश कर दिया आपने जिंदाबाद जिंदाबाद जिंदाबाद हार्दिक बधाई स्वीकारें भाई जी

    जवाब देंहटाएं
  9. न जाने कब से जन्नत के मज़े बतला रहा हूँ मैं
    मगर कम-अक़्ल बकरे हैं कि कुर्बानी से डरते हैं

    सच में :)

    जरा कुछ और बताईये
    जन्न्त के बारे में
    कम अक्ल हूं
    दो बार में शायद
    समझ में आ जाये !

    जवाब देंहटाएं
  10. wahh moujuda haalaat par sathik vyang ..
    हमारे दौर में शैतान हम से हार जाता था
    मगर इस दौर के बच्चे तो शैतानी से डरते हैं

    तमंचा ,अपहरण, बदनामियाँ, मौसम, ख़बर, कालिख़
    बहादुर लोग भी अब कितनी आसानी से डरते हैं
    sahi kaha bachcho ka bachpan chhin raha hai ..or logo se sukh chain ..charo taraf keval ek dar ka mahol rah gaya ..apne saye bhi ab darate hai hame ..badhayi evem shubhkamnaye :)

    जवाब देंहटाएं
  11. बड़ी ही दिलचस्प नज्म लिखी है भाई ,शायरी में तो मै भी आपसे काफी पीछे हूँ।

    जवाब देंहटाएं
  12. सुन्दर गजल राजेंद्र जी आभार।

    जवाब देंहटाएं

आपकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है,आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है, आपके कुछ शब्द रचनाकार के लिए अनमोल होते हैं,...आभार !!!