मंगलवार, 9 अप्रैल 2013

"आलोचक-आपका मार्गदर्शक "


एक धनवान व्यक्ति भेंगा था. उसे अपनी आंखों के दोष का पता न था. एक दिन उसने दर्पण में देखा कि उसकी आंखों की बनावट दूसरे व्यक्तियों से भिन्न तथा खराब है. उसे लगा दर्पण खराब है. दूसरे दर्पण में देखा, उसमें भी आंखों में दोष दिखायी दिया. उस व्यक्ति को क्रोध आ गया. जिस दर्पण में भी उसे अपनी आंखें दोषपूर्ण दिखती, वह उन सभी दर्पणों को तुड़वा देता. घर के सारे दर्पण तोड़ दिये गये थे. कुछ दिन तक ऐसा ही चलता रहा. जहां दर्पण मिलता, वह उसे तोड़ देता.
एक दिन उसके मित्र ने उससे दर्पण तोड़ने का कारण पूछा. कारण सुनने के बाद मित्र ने कहा,‘‘भाई कमी दर्पण में नहीं, तुम्हारी आंखों में है. दर्पण में जो दिखता है, वह तो प्रतिबिंब मात्र है.
                       कहने का मतलब कि यदि कोई आलोचना करे, तो आलोचक में कमी न देख, आत्ममंथन कर जरूरी सुधार करें. यदि कोई आपकी आलोचना कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपमें वाकई कोई दोष या कमी है. आलोचना का एक पक्ष यह भी हो सकता है कि आपके आलोचक आपसे कुछ भिन्न विचार रखते हों. अमेरिकी राजनेता एलेनर रुजवेल्ट के अनुसार कोई आपको तब तक नीचा नहीं दिखा सकता, जब तक कि स्वयं आपकी उसके लिए सहमति न हो. घर हो या बाहर, ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां आपको आलोचना का सामना न करना पड़े. हर क्षेत्र में और हर जगह यह एक आम बात है.
                         यह कभी स्वस्थ तरीके से की जाती है तो कभी बीमार मानसिकता से भी. ठीक इसी तरह इसे ग्रहण करने की बात भी है. कुछ लोग इसे स्वस्थ मन से स्वीकार करते हैं और कुछ इसी से अपने मन को बीमार बना लेते हैं. कुछ ऐसे भी होते हैं जो सुनते हैं, अगर उन्हें लगता है कि बात सही है तो गुनते हैं, वरना ठहाका लगाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं.
किसी की आलोचना का आप पर कैसा असर होता है, यह बहुत हद तक आपके नजरिये पर निर्भर है. इस नजरिये से ही यह तय होता है कि आप अपनी जिंदगी में किस हद तक सफल होंगे. इसीलिए सजग लोग आलोचना को भी अपने व्यक्तित्व विकास की योजना का एक जरूरी हिस्सा बना लेते हैं.
- बात पते की
* कोई आपको तब तक नीचा नहीं दिखा सकता, जब तक कि स्वयं आपकी उसके लिए सहमति न हो.
* इसीलिए सजग लोग आलोचना को भी अपने व्यक्तित्व विकास की योजना का एक जरूरी हिस्सा बना लेते हैं.
Place Your Ad Code Here

49 टिप्‍पणियां:

  1. आलोचना भी व्यक्तित्व विकास का अहम हिस्सा है,सराहनीय लेख राजेंद्र जी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपका आभार इस पर विचार प्रकट करने के लिए.

      हटाएं
  2. Bilkul Sahi baat hai. lekin aalochak ,hakikat me sahi kah rha ho.varna kai log vaise hi aalochna karte rahte hain,chahe saamne wala sahi hi kyu na ho.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. यदि आलोचक गलत है तो उस पर ज्यादा विचार नही करना चाहिए,आपका आभार.

      हटाएं
  3. निंदक नियरे रखिये आँगन कुटी छवाय ....:)

    जवाब देंहटाएं
  4. निंदक नेडा राखिए अंगनि कुटि बंधाई।
    बिन पानी साबुन बिन निर्मल करे सुभाई।। - कबीर
    आप ने पद तो पढा होगा ही। यहां निंदक का अर्थ आलोचक के नाते ले सकते हैं। जिंदगी में आलोचकों का महत्त्व है और वे होने चाहिए। आपने प्रस्तुत लेख के माध्यम से उस पर बोध कथा का आधार लेकर प्रकाश डाला है। आपका लेख लोगों को जाग्रति देगा और उसकी जरूरत भी है क्योंकि लोग प्रशंसा, चापलुसी, चाटुकारिता ... पसंद करते हैं। वैसे जो लोग आलोचकों को नकारेंगे उनके विकास की गति अवरूद्ध होने की संभावना रहती है। बोधकारी लेख। बधाई।
    drvtshinde.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  5. बिना द्वेष के आलोचना सार्थक होती है !!
    शुभकामनायें !!

    जवाब देंहटाएं
  6. - बात पते की है.
    * कोई आपको तब तक नीचा नहीं दिखा सकता, जब तक कि स्वयं आपकी उसके लिए सहमति न हो

    आलोचना को सकारात्मक लेने के बाद भी उसमेँ कईं दृष्टिकोण निहितार्थ होते है. आपके अहम को चोट पहूँचाने वाली आलोचना से तो आप अविचलित हो निपट सकते है.लेकिन ईर्ष्या जनित आलोचना जो आपके अच्छे कार्य में बाधक रूप में खडी की जाय, निपटना बडा कठिन होता है

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुन्दर प्रस्तुति-

    आभार भाई जी ||

    जवाब देंहटाएं
  8. आलोचना करने वाला भी आपका सुधारक ही है !!
    सार्थक लेख !!

    जवाब देंहटाएं
  9. किसी की आलोचना से हमें सुधरने का मौका मिलता है,बेहतरीन आलेख.

    जवाब देंहटाएं
  10. सही कहा अपने सच्चे आलोचक सबसे बड़े मार्गदर्शक होते है

    जवाब देंहटाएं
  11. किसी की आलोचना से क्या घबड़ाना,उसके आलोचना के अच्छे भाग को ग्रहण क्र बाकि को अनदेखा कर दें,सार्थक आलेख.

    जवाब देंहटाएं
  12. आलोचक हमारे मार्गदर्शक,बहुत ही बेहतरीन ढंग से समझायें है,आभार.

    जवाब देंहटाएं
  13. प्रभावपूर्ण कहानी के माध्यम से बेहतरीन सन्देश.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपका भी धन्यबाद अपने विचार प्रकट करने के लिए.

      हटाएं
  14. बहुत ही सुन्दर ढंग से सार्थक सन्देश.

    जवाब देंहटाएं
  15. सुन्दर कहानी,सार्थक संदेश,धन्यबाद.

    जवाब देंहटाएं
  16. संग्रह करने धारण करने लायक विचार और प्रस्तुति .शुक्रिया .

    जवाब देंहटाएं
  17. बहुत सही .... बहुत ही अच्‍छी प्रस्‍तुति

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत सुन्दर और सार्थक प्रस्तुति...

    जवाब देंहटाएं
  19. आलोचनाओं से ही अपनी कमी का अहसास होता है,,,
    बहुत प्रभावीशाली सार्थक प्रस्तुति !!!

    recent post : भूल जाते है लोग,

    जवाब देंहटाएं
  20. सार्थक अभिव्यक्ति
    भावपूर्ण उत्कृष्ट प्रस्तुति


    जवाब देंहटाएं
  21. किसी भी आलोचना को स्वस्थ दृष्टि से देखना जरूरी है ... सुधार तभी हो सकता है जब सच्चे आलोचक हैं आपके साथ ... सार्थक लिखा है ....

    जवाब देंहटाएं
  22. बिल्कुल सही बात की आपने ...!

    जवाब देंहटाएं
  23. "कोई आलोचना करे, तो आलोचक में कमी न देख, आत्ममंथन कर जरूरी सुधार करें"

    Bahut sundar line hai..

    जवाब देंहटाएं
  24. अत्‍यन्‍त विचारणीय और अनुसरणयोग्‍य मंथन। बात पते की मुख्‍य बातों में आपने निचोड़ भी डाल दिया मंथन का। अर्थात सोने पे सुहागा कर दिया।

    जवाब देंहटाएं
  25. sahi kaha aapne. aalochana vaastav men hamara upkar karti hai. ise sakaaratmak bhav se lene ki aavashyakta hai.

    जवाब देंहटाएं

आपकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है,आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है, आपके कुछ शब्द रचनाकार के लिए अनमोल होते हैं,...आभार !!!